LatestNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक कटघोरा में हुई सम्पन्न

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कटघोरा की जिलास्तरीय बैठक आज कटघोरा में आयोजित की गई। आज की श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई एवं संभाग सचिव श्री जे पी अग्रवाल, जिला महासचिव श्रीधर नायडू, जिला उपाध्यक्ष राहुल डिक्सेना, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आज की बैठक में कोरबा जिले दर्री, हरदीबाजार, दीपिका, कटघोरा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष , पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हरदीबाजार इकाई को पाली ब्लॉक में मिलाकर संघ बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से बनाया गया। जिसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश महासचिव ने की इसमें कटघोरा से पुनः शशिकान्त डिक्सेना, दीपिका से पुनः शाजी थॉमस, दर्री से भागवत दीवान, पाली ब्लॉक (हरदीबाजार) से पुनः विनोद उपाध्याय को नियुक्त किया गया। तथा उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यकारणी का पुनः विस्तार कर सकतें हैं अभी पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के नए गठन पर विचार किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश महासचिव द्वारा आगामी महीनों में संभाग स्तरीय कार्यक्रम कटघोरा में आयोजित किये जाने पर विचार किया गया। तथा अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
आज की इस छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिलास्तरीय बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई, संभाग सचिव श्री जे पी अग्रवाल, कटघोरा ब्लॉक से कृष्ण गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, शशिकान्त डिक्सेना, शारदा पाल, राहुल डिक्सेना, हिमांशु डिक्सेना, आलोक पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, अरविंद शर्मा, चंद्रकांत डिक्सेना, आकाश मनकर,रामचरण साहू, शत्रुघ्न पटेल, दीपिका से शाजी थॉमस, अशोक यादव, रामकुमार, दर्री से श्रीधर नायडू, भागवत दीवान, मणीन्द्र पाल , विकेश जायसवाल, आनंद यादव, पाली ब्लॉक ( हरदीबाजार ) विनोद उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This News