जहा नारी की पूजा होती हैं वहाँ देवता निवास करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास बात।

प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल”
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः । यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः”
जहा नारी की पूजा होती हैं वहाँ देवता निवास करते हैं। इसका सही अर्थ हैं जहाँ जननी यानी जन्म देने वाली, पालन-पोषण करने वाली यानी हमारा मूल, जड़ ,हमारे होने अथवा न होने के कारण होती है, की इज़्ज़त होती है, उनको सम्मान दिया जाता है वह देवता(बरक्कत), देवत्व यानी खुशी, प्रशन्नता, उल्लास, संतोष रमणीय हो जाता है। लेकिन जननी की ये परिभाषा संकीर्णता की आंच से ना बच सकी।
किसी की पूजा करना या किसी को पूजा के योग्य समझना का सीधा अर्थ है कि हम उस शक्ति के एहसानमंद हैं, वो धन्यवाद की पात्र है जिसने हमें कम से कम पूजा(अच्छा काम) के लायक तो बनाया।
समय के नुकीले धार से कोई नही बचता हैं लेकिन संकीर्णता को बचाये रखने की हमें भी जद्दोजेहद नही करनी चाहिए।
आज की नारी वर्तमान की नारी हैं। घूघंट, हिजाब, नकाब उसका गुजरा कल था। वो अब कल पर नही बनी रहनी चाहती हैं। वो आज को जीना चाहती हैं और जी रही हैं। श्रद्धा और मनु, एक कोशकीय प्राणियों से चलकर हम यहाँ तक आ पहुचे हैं यकीनन आगे भी जाएंगे। लेकिन महिलाओं के बारे में भाषण, लेक्चर, उपदेश, कहानी ,कविताएँ कही न कही मुझे लगता हैं अति विशेषण की शिकार हुई है। अब हमें महिलाओं को पूजा की वस्तु, चीज़ को अपने मनो-मस्तिष्क से निकाल बाहर कर देना चाहिए। पूजा तो अक्सर बलि चाहती हैं। तो आखिर हम कर क्या रहे है?। हमें(पुरुषों) को अपने सोचने का स्वरूप बदलना होगा। विचारों को नये सिरे से समझकर सांझा करना होगा। समाज मे जैसे पुरुष है वैसे ही महिलाएँ भी। बस इतना भर। ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोंनो प्रकृति है और याद रखें प्रकृति सदैव सन्तुलन के गणित से चलती हैं। संतुलन बनाये रखने की जरूरत हैं। ना अधिक ना कम।नज़र के साथ-साथ नज़रिया बदलने की जरूरत हैं। बार-बार एक पर की गई टिप्पणी असंतुलन का कारण बन जाती हैं।
सभ्य व शिक्षित समाज को चाहिए कि वे इस प्रकार परवरिश करें कि हम महिला-पुरुष के भेदभाव को मिटा सके। प्रकृति/सृष्टि के इस सच को स्वीकारें और पालन-पोषण,सहचर के रूप में महिलाएं अपनी भूमिका निभाते रहे। महिलाओं में विद्यमान सुंदरता, दया, करुणा, पोषणता निमायत के उपहार है और पुरूषों में संरक्षणता, जीवटता आदि गुणों को सहज रूप में लेने की जरूरत हैं। जिस दिन किसी महिला से हम आम व्यवहार कर रहे होंगे हम महिला दिवस मना रहे होंगें। किसी एक ही दृष्टि से देखना कदापि न्यायोचित नही हैं। जरूरत समीचीन की है ना कि महिलाओं के सम्मान के नाम पर सिर्फ पूजा, आडंबर तक रखने की।
प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल”

