LatestNewsछत्तीसगढ़

जीत की खुशी में आजाद नगर में फोड़े पटाखे व बांटी मिठाई


न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

चिरमिरी| लोकसभा के नतीजों में केंद्र में मोदी सरकार के आने पर आजाद नगर में शुक्रवार की शाम आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों के साथ मिलकर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। शीतला मंदिर में पूजा करके मिठाई बांटी गई। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। पतिराज सिंह ने कहा कि यह जीत केन्द्र में मोदी सरकार के बेहतर काम करने को लेकर हुई है। लोगों ने केन्द्र के मोदी सरकार पर भरोसा दिखाया है। आने वाले वर्षो में देश में फिर से विकास कार्य होंगे। इस दौरान कार्यक्रम संचालक सोनू दुबे, सच्चिदानंद दुबे, सुनील चैधरी, रामखेलावन, अर्चना राय, पूर्णेन्दु चटर्जी, प्रकाश शुक्ला, राहुल केशरवानी, जुगनु शामिल रहे। शानदार जीत को लेकर सभी ने गुलाल उड़ाकर एवं जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। तथा आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

Share This News