टेलर का स्टेरिंग फेल ,खदान के गहरे खाई में गिरने से बाल-बाल बचा,बडी दुर्घटना टली,दीपका हरदीबाजार बाईपास गेवरा-दीपका कोयला खदान के बीच से है निकली
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हयदीबाजार :- हरदीबाजार दीपका बाईपास में शनिवार सांम 4 बजे के लगभग टेलर क्रमांक सीजी 04 जेबी 6814 के ड्राईवर तिजराम पाटले दीपका खदान से कोयला लोड लेकर निकला ही था कि दीपका हरदीबाजार बाईपास रोड में डंपिंग यार्ड के पास टेलर का स्टेरिंग फेल हो गया जिससे टेलर चालक तिजराम स्टेरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और विपरीत साईड आकर डिवाईडर को तोडते हुए नर्म मिट्टी में धंस गया,यदि ऐसा न होता तो टेलर खदान के लगभग 100 फीट गहरे गड्डे में जा गिरती जिसमें टेलर चालक की जान भी जा सकती थी । यहा यह बताना जरूरी है कि हरदीबाजार बाईपास में एक भी स्पीड ब्रेकर नही होने के कारण इस मार्ग पर सभी वाहन तेज रफ्तार से आवा जाही करती है साथ ही सडक के दाई व बाई ओर दोनो तरफ गेवरा – दीपका खदान संचालित है जहां एसईसीएल के द्वारा सुरक्षा मापदंडो के अनुरूप सडक के किनारे कोई व्यवस्था नही कि गई है , जो बडी दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है ,प्रबंधन को समय रहते इस दिशा में त्वरित ध्यान देने की जरूरत है जिससे खदान के गहरे गड्डे में गिरने से बचाव हो ।

