तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
कवर्धा: आदर्श आचार संहिता व कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले तीन डीजे संचालकों को तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। कवर्धा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय में पेश किया है।
कवर्धा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि कवर्धा में दुर्गा विसर्जन के दौरान अलग-अलग जगह पर तेज आवाज में डीजे बजाते हुए शोरगुल किया जा रहा था। पुलिस ने कई बार समझाइश दी लेकिन नहीं माने। डीजे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास व आने-जाने वाले लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही थी। डीजे के कम्पन से लोगों के दिल और दिमाग पर असर हो रहा था। पुलिस ने आरोपी राजाराम पिता नारायण साहू (21) लालपुर, मनोज पिता शेखू सिंह (36) ठाकुर पारा कवर्धा एवं सुरीत पटेल पिता इंदल पटेल (28) बेंदरची के विरुद्ध धारा 5(1-2)15 छ.ग. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र डीजे को जब्त किया और आरोपियों को न्यायालय पेश किया।

