FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

थल पुलिस ने बालिका इंटर कॉलेज में चलाई ‘जागरूकता की पाठशाला’, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दिए टिप्स।

थल संवाददाता। 

​थल: थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, थल में एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं और शिक्षिकाओं को सुरक्षित और सतर्क रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। पुलिस टीम में अतिरिक्त उपनिरीक्षक भुवन पांडे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी शामिल रहे।

​कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्राओं को ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी नई तरह की साइबर ठगी से बचने के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की ऑनलाइन वित्तीय ठगी या साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके साथ ही GRM/MRM पोर्टल, जीरो FIR और e-FIR की प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

​महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए अधिकारियों ने छात्राओं को घरेलू हिंसा और अन्य अपराधों से बचाव व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 112 का उपयोग करने की सलाह दी गई।

​इसके अलावा, पुलिस ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और अवैध भांग की खेती के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों (NDPS Act) की जानकारी दी। छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों और बिना अनुमति भांग की खेती न करने के प्रति जागरूक करें।

Share This News