थाना जाजरदेवल पुलिस ने 8.4 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
नशे के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,
थाना जाजरदेवल पुलिस ने 8.4 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट:

सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, राजन सिंह रौतेला, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ एवं ओ0पी0 शर्मा, क्षेत्राधिकारी धारचूला के निर्देशन में चरस,स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कारवाई की जा रही है।
24 मार्च को उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया, चौकी प्रभारी वड्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीसाबजेड़ से आगे भौड़ी गाँव के पास पुरानी पटवारी चौकी के पास थल जाने वाली रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त लक्ष्मण सिंह सत्याल पुत्र चामू सिंह सत्याल, निवासी–सत्याल गांव, थाना-थल, जनपद- पिथौरागढ़, उम्र 21 वर्ष, के कब्जे से लगभग 8.4 ग्राम स्मैक बरामद की गई । जिस पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में FIR NO-12/2021 धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस आप सभी से यह निवेदन करती है कि आपके आसपास भी किसी प्रकार के अराजक तत्व इस प्रकार के अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाते हैं, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पिथौरागढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सूचना दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई अमल में लाई जा रही है एवं नशे के विरुद्ध लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 कंचन कुमार पडलिया (प्रभारी चौकी वड्डा), 02. कानि0 नैन सिंह, 03. कानि0 गोविन्द वर्मा- थाना जाजरदेवल उपस्थित रहे।

