berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडराज्य

दिव्या पाठक ने लोक सेवा आयोग उत्तराखंड मे आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

दिव्या पाठक ने लोक सेवा आयोग उत्तराखंड मे आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क….

बेरीनागः दशौली गांव निवासी दिव्या पाठक ने लोक सेवा आयोग उत्तराखंड मे आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण कर श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है। बचपन से ही दिव्या पाठक मेधावी रही दिव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, बेरीनाग माध्यमिक शिक्षा राबाइंका बेरीनाग, बीए आनर्स हिंदी दिल्ली विश्वविद्यालय, एमए हिन्दी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से ग्रहण की। उन्होंने सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह नैनीताल कैंपस से हिंदी विषय से शोध कार्य करने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में अतिथि प्राध्यापक के रूप में पांच साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके पिता डा. चंद्रशेखर पाठक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य माता शोभा पाठक सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। उनके बड़े भाई परीक्षित पाठक आइडीबीआइ बैंक पुणे में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। विगत तीन दशकों से उनका परिवार बेरीनाग नगर में रह रहा है। दिव्या की सफलता पर क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, राजेश पंत, गणेश उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, अमिता पाठक आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Share This News