FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

देवलथल में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में एक की मौत , दूसरा घायल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

पिथौरागढ के देवलथल में एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुनील सिंह पुत्र हयात सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी चौपाता देवलथल के रूप में हुई। यह घटना पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील में हुई है । आपदा कंन्ट्रोल रूम की सूचना पर देर शाम करीब 7.30 बजे वाहन संख्या बोलोरो uk 05TB-0305 के कनालीछीना तहसील के चोपता के पास 50 मीं गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।

हादसे की शिकार हुई बोलेरो में दो लोग सवार थे। जिसमें से सुनील सिंह पुत्र हयात सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी चौपाता देवलथल की मौके पर मौत हो गई। वहीं पंकज सिंह पुत्र प्रेम सिंह घायल बताया जा रहा है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है।जहां घायल का उपचार किया जा रहा है।

Share This News