FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडबागेश्वर

जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति (डी.आर्इ.सी.सी) की समीक्षा बैठक सम्पन्न …

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह…

बागेश्वर… जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति (डी.आर्इ.सी.सी) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुर्इ। जिसमें रेखीय विभागों के अधिकारियों तथा आजीविका समूहों से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने आजीविका समूह से जुड़े पदाधिकारियों एवं रेखीय विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकीकृत आजीविका परियोजना द्वारा जनपद में विगत छ: वर्षो से कार्य किया जा रहा है, जिसमें इनके द्वारा नवीतम प्रोजेक्ट लियें गयें हैं, जिसके माध्यम से लोगों की आजीविका के संसाधन बडे है तथा लोगों की आर्थिकी भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में उत्पादित की जा रही फसलो के लिए उचित मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कृषि एवं बागवानी को बढावा देने के लिए आजीविका समूहों का महत्वपूर्ण भूमिका हैं इसके लिए उन्होने अधिक से अधिक किसानों को कृषि बागवानी से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओ का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें ताकि किसानों को उन योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका संस्थाओं द्वारा जो भी प्रोडेक्ट तैयार किये जा रहे है उसके विपणन के लिए उचित मार्केटिंग पर फोकस करने की जरूरत है, ताकि संबंधित प्रोडेक्ट का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में पशुपालन के क्षेत्र में लोगों की आर्थिकी मजबूत हो रही है, जिसके लिए उन्होंने बकरी पालन एव दुग्ध उत्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आजीविका परियोजना से जुड़े महिला समूह के सदस्यों से कहा कि उनके द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है तथा आगे भी और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ताकि वह आजीविका मिशन पर निर्भर न होकर खुद अपने व्यवसाय पर निर्भर होकर आगे बढने में सक्षम को सके। इसके लिए उन्होंने सभी रेखीय विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। और कहा कि सभी का यही उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही है उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हैं, ताकि हमारा जनपद विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खडा होकर उच्च मुकाम हासिल कर सकें। उन्होने कहा कि आजीविका को सुदृढ करने के लिए जो भी ग्रोथ सेंटर तैयार कियें गयें हैं उनमें अगले एक वर्ष यह सुनिश्चित किया जाय कि उनको बेहतर ढंग से कार्य करने एवं उनकी देख-रेख स्थानीय स्तर पर बनायें गये समूहो द्वारा की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि तांबे के कारोबार को विकसित करने के लिए प्रस्तावित ग्रोथ सेंटर के लिए शीघ्रता से कार्य शुरू को कहा, ताकि इसका लाभ तांबे से जुडे उद्यमियों को मिल सकें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि एकीकृत आजीविका द्वारा जो भी बेहतर कार्य कियें जा रहें हैं उनका ठीक ढंग से डाक्यूमेंटेशन किया जाय। परियोजना प्रबन्धक आजीविका धर्मेन्द्र पाण्डेय के द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से परियोजना की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गयी। जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों द्वारा अपनी आजीविका के लिए किये जा रहे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आजीविका के उद्देश्यों के बारे में कहा कि गरीब ग्रामीण परिवारों के खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण परिवारों को आजीविका के लिए सक्षम बनाना, ग्रामीण परिवारों को व्यापक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण करना, आजीविका का अवसर प्रदान कर ग्रामीण महिलाओं सशक्तीकरण करना, स्थार्इ आजीविका हेतु विभिन्न विकल्पों का मंच प्रदान करना, वर्तमान मूल्य श्रृंखला को बढ़ा कर हाइब्रिड (संकर) मूल्य श्रृंखला तक ले जाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होने अवगत कराया कि वायर चौन फेसिंग एक नवाचार का कार्य नकदी फसलों की सुरक्षा एवं जंगली जानवरों एवं पालतू जानवरों से हो रहे नुकसान से सुरक्षा के लिए 189 हे0 क्षेत्र को कवर किया गया हैं, जिसमें 73 ग्राम पंचायतों के 150 समूहों के 578 परिवारो द्वारा वायर चौन फेसिंग को रूपया 1800/100 र0मी0/वर्ष हेतु किराया पर लेकर अपने खेतों की सुरक्षा कर रहें हैं जिसके परिणाम स्वरूप किसानों की खेती को 80 प्रतिशत सुरक्षा के साथ 80 प्रतिशत फसल मंज वृद्धि हो रही हैं जिससे क्षेत्र में इसकी अत्यधिक मांग बढ रही हैं। उन्होने बताया कि नवाचार गतिविधि फल प्रसंस्करण एग्री बिजनस ग्रोथ सेंटर की स्थापना की गयी हैं। जिसमें सामूहिक प्रयासों से ग्राम स्तर पर अनुउपयोगी/सरप्लस उत्पादों का सफल उपयोग, नीबू, मिर्च, लहसून, आम, अदरख, कटहल, मूली, ऑवला, तिमुल मेथी एवं मिक्स अचार निर्माण किया जा रहा हैं। 23 समूह सदस्यों को रोजगार, प्रत्यक्ष रूप से 3 सदस्यों को रोजगार तथा युनिट द्वारा 36 कुंतल अचार, 10000 लीटर स्कवैस एवं 8 कुंतल जैम, जैली एवं चटनी निर्माण कर माकेर्ंटिंग की जा रही हैं। यूनिट द्वारा कुल 5,45,000 का व्यवसाय किया गया हैं जिसमं शुद्ध लाभांश 90,000 हुआ हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0बी0डी0जोशी, जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, लीड बैंक अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, बाल विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग जी0पी0दुर्गापाल, सहायक निबंधक सहकारिका मनोहर सिंह मर्तोलिया, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, मत्स्य अधिकारी मनोज मियांन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, सहित विभिन्न आजीविका समूहों के सदस्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News