FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

धधक रहे है जगल सुध लेने वाला कोई नही आखिर कब जागेगा वन विभाग…..प्रदीप पाल

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता  महेश पाल : अस्कोट  डीडीहाट

धधक रहे है जगल सुध लेने वाला कोई नही आखिर कब जागेगा वन विभाग :- प्रदीप पाल

ओगला, भागीचौरा, जौरासी, अस्कोट,बेड़ा,गर्खा,कूटा कनालीछीना क्षेत्र में लगातार जंगलो में आग लगने से जहाँ एक ओर पर्यावरण दूषित हो रहा है वही जंगलो का पारिस्थितिक संतुलन भी गड़बड़ा रहा है प्रदूषण से जहां लोगों को साँस लेने में दिक्कत होने के साथ साथ आखों के रोग होने की संभावना बढ़ रही है एक ओर फायर सीजन शुरु हो गया है जंगल आग से धधक रहे हैं सरकार सत्ता के नशे चूर है वह विभाग सोया है विगत 10 से जंगल धधक रहे है किंतु वन विभाग कही भी प्रयास करता हुआ नही नज़र आ रहा है ग्रामीण पहले ही जंगली जानवरों के आतंक से त्रस्त थे जंगलो में आग लगने से जंगली जानवरों का बस्ती के ओर आने की सम्भवना ओर बढ़ रही है।
कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने वन विभाग को चेतावनी दी है अगर आग बुझाने में विभाग नाकाम रहा तो इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।विभागीय कर्मचारी फौन तक नही उठा रहे जो निंदनीय है।

Share This News