LatestNewsuttarakhandनैनीताल

धड़ल्ले से फल-फूल रहा नशे का कारोबार, जानते हुए भी नहीं होती कार्रवाई

सचिन गुप्ता लाल कुआं

लालकुआँ  अब नशे की जद मैं आया लाल कुआं भी नशे की लत से जूझ रहा है। जिससे नशे के जाल में जकड़े युवाओं का रुख आपराधिक गतिविधियों की ओर लगातार बढता जा रहा है। सबसे ज्यादा नशेडी काली मंदिर स्थित बंगाली कॉलोनी सामुदायिक भवन में देखे जा सकते है वहां से प्राप्त हुई इंग्जेक्शन व नशा करने वाली दवाइयों की शीशियां एवं ताश की गड्डी के पत्ते यह प्रमाणित कर रहे है कि सामुदायिक भवन नशेड़ियों एवं जुआरियों का का अड्डा बन चुका है

आज स्थिति है क्षेत्र में तथा क्षेत्र की स्लिम बस्तियों के कोने- कोने  में नशे के कारोबार के एजेंट फैले हुए है और युवाओं को इस दलदल में धकेल रहे है। नशीली दवाइयों का नशे के रूप में इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है।  सबसे बड़ी बात तो यह है की मेडिकल स्टोर भी बगैर डॉक्टर पर्चे के नशीली दवाइयां बेखौफ बेच रहे हैं। ये सब जानते हुए भी ड्रग विभाग इस दिशा में ज़रा भी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। विभाग की इसी ढुल-मुल कार्यशैली के चलते दवाई विक्रेता प्रतिबंधित दवाओं यानी ड्रग्स का बेधड़क अंदाज़ से बिक्री कर रहे हैं।खांसी की दवाई के रूप में प्रयोग होने वाली दवाइयां नशे के लिए प्रयोग की जा रही है। नशे के दलदल में फंसने वाले युवा फैंसीड्रिल, कोरैक्स के साथ ही अन्य कई कफ सिरप तथा नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली दवाइयों का सेवन कर अपने नशे की तलब पूरी कर रहे हैं नशे के एजेंट दुकानों की आड़ में दवाओं का जखीरा सप्लाई कर रहे हैं। जितनी तेज रफ्तार की रेलगाड़ियां रेल मार्ग पर सरपट दौड़ रही है, उतनी ही तेजी से तस्करी का कारोबार भी खासा पनप रहा है। औषधि एवं प्रसाधन साम्रगी अधिनियम के  अनुसार नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली औषधियों का क्रय-विक्रय एवं नशे के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए दोषी पाए जाने वाली फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन साम्रगी अधिनियम एवं नियमावली के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनके मूल औषधि अनुज्ञापत्रों में नशे के प्रयोजन वाली निम्न घटक युक्त औषधियां की अनुमति नहीं है। अगर ऐसी कुछ गतिविधियां पाई जाती है तो उचित कार्रवाई क्यों नही होती है इस बारे में कोतवाल लाल कुआं योगेश उपाध्याय से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस नशे की रोकथाम के लिए लगी हुई है किंतु इसमें समाज का सहयोग भी आवश्यक है जिससे नई पीढ़ी को नशे की ओर जाने से रोका जा सके

Share This News