GeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

निर्वाचन पदाधिकारियों पर कांग्रेस ने लगाया बेवजह परेशान करने का आरोप

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

अम्बिकापुर:- सरगुजा कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन पदाधिकारियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के लोगों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृण पाठक के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों में जबरन प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने भाजपा पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी जानकारी देकर छापेमारी करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन पदाधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों के साथ भाजपा के कथित नेता भी छापेमारी में जाते हैं, यह एक गंभीर अपराध है।

उन्होंने यह भी कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोत दी जाती है जबकि भाजपा के पोस्टर्स जस-के-तस शहर में आज भी देखे जा सकते हैं।

कांग्रेस ने सहायक कलेक्टर को उक्त संबंध में ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द जांच की मांग की। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयुक्त और राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायत करने की बात कही है।

Share This News