ट्रक ने दो स्कूली बच्चों को रौंदा
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
बालोद:- जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हाइवा चला रहे ड्राइवर ने अपनी चपेट में दो मासूम बच्चों को ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव में मनस्वी सोनकर (8) और जयंत साहू (15) सुबह सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मनस्वी सोनकर (8) की मौक पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय जयंत साहू ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। यह हृदय विदारक घटना देख क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। पुलिस ने फिलहाल ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से दोनों मासूमों के घर में दुख का पहाड़ टूट गया और परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

