निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू।
न्यूज होम लाइव के लिए लालकुआ से सचिन गुप्ता की रिर्पोट
लाल कुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौर के नारायण पुरम कॉलोनी में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें की सुबह हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉक्टरों द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीणों की पूर्ण शारीरिक जांच बिल्कुल निशुल्क की गई ।साथ ही साथ दवाइयों का वितरण भी उनके द्वारा किया गया।
शिविर में आए हुए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉग यतींद्र बहुगुणा ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह के कैंपों का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें उनके द्वारा लोगों को निशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण की जाती है ।उनका कहना था कि उनके द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में भी निशुल्क कैंपों की व्यवस्था की गई है।
निशुल्क कैंप के आयोजन करता हरेंद्र अस गोला ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया उनका कहना था इस तरह के कैंप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अत्यधिक फायदा पहुंचता है। क्योंकि कई मरीज पैसों की कमी की वजह से अस्पतालों में इलाज कराने से वंचित हो जाते हैं इस तरह के कैंपों से उन लोगों को पूर्ण चिकित्सा का लाभ मिलता है

