नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर गंगोलीहाट व बेरीनाग क्षेत्र में शोक की लहर।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग/गंगोलीहाट: नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी तथा पिथौरागढ़ निवासी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गंगोलीहाट और बेरीनाग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, माधवी कार्की, नीरू कार्की, मनीषा कार्की, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हिना पंत, मंजू बाफिला, राजू पाठक, पूरन राम, नंदन बाफिला, दान सिंह कठायत, जिला मंत्री इंद्र धानिक, विमलेश पंत, मनोज कुमार, निखिल पंत सहित समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

