FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पिथौरागढ़: पुतला कमेटी ‘पुराना बाजार’ की कार्यकारिणी गठित, अकबर खान छठी बार बने अध्यक्ष।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। नगर के चौक बाजार में संरक्षक मंडल के नेतृत्व में पुतला कमेटी, पुराना बाजार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अकबर खान को छठी बार कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

​नई कार्यकारिणी में उमेश साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम बहादुर को उपाध्यक्ष, आदित्य अग्रवाल को महासचिव, प्रणय मेहरा को कोषाध्यक्ष, मोहित शार्की को संयुक्त सचिव तथा वरदान जंग थापा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही सिद्धू, वैदिक और राहुल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

​संगठन को मजबूती देने और आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए वालंटियर कमेटी तथा बालक कमेटी का भी गठन किया गया। इस प्रकार कुल 50 सदस्यीय टीम तैयार की गई है।

​बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें पार्षद सुशील खत्री, त्रिभुवन साह, सुनील वर्मा, रोहित पांडेय, अनिल माहरा, कवीन्द्र साह, कमल पुनेड़ा, सूरज जंग, मनीष चौधरी, राजू वर्मा, रोहित साह, दीपक जंग थापा और राहुल शार्की प्रमुख हैं। सभी सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Share This News