FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppबागेश्वर

परिवार कल्याण कुमांऊ मंडल डॉ0 शैलजा भÍ द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी..

बागेश्वर  भ्रमण पर पहुंची निदेशक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण कुमांऊ मंडल डॉ0 शैलजा भÍ द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल जानकर उन्हें उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ सेवाओं की जानकारी ली। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दियें कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके तमिरदारों से कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का कडार्इ से अनुपालन सुनिश्चित करायाा जाय, जिसमे सोशल डिस्टेसिंग एवं सभी से मॉस्क का अनिवार्य रूप से उपयोग कराया जाय। उन्होने चिकित्सालय में साफ-सफार्इ का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ सभी चिकित्सालयों में सुबह-शाम सैनेटार्इजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ उन्होंने चिकित्सालयों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन करने को कहा। उन्होने जिला चिकित्सालय में संचालित ऑक्सीजन सप्लार्इ का भी निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि ऑक्सीजन सप्लार्इ का कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहा है जिसके लिए उन्होने सभी वार्डो में निरंतर ऑक्सीजन व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दियें। उन्होने कोविड-19 चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली, तथा भर्ती मरीजों को उचित स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दियें। निदेशक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र काण्डा का भी निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दियें कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र काण्डा में हर माह एक परिवार कल्याण शिविर का आयोजन करते हुए इसके लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर से स्वास्थ टीम उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0डी0जोशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अजय मोहन शर्मा, डॉ0 सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डॉ0 अब्बाश, डॉ0 हरीश पोखरिया आदि मौजूद रहें।

Share This News