परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों शासन के निर्देश का नहीं है सरोकार
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
आलापुर ,अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार सर्व शिक्षा अभियान के जरिए जहां नित नए अभियान चलाकर छात्रों की संख्या में इजाफा करनें में जुटी हुई है वही कुछ शिक्षक लापरवाही पर उतारू हैं और उन्हें शासन के निर्देशों का कोई सरोकार नहीं है। रामनगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर खुर्द में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली, जहां शनिवार को 8ः35 बजे तक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका था व विद्यालय परिसर में कोई छात्र एवं शिक्षक मौजूद नहीं थे, सन्नाटा पसरा था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सर्व शिक्षा अभियान को बेहतर बनाए जाने के प्रति शिक्षक कितने गंभीर हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजबली नें बताया उन्हें 9 बजे से विद्दालय को खोले जानें की जानकारी थी। इसीलिए 9 बजे से विद्दालय खोला गया। हालांकि बगल में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर खुर्द में छात्र एवं शिक्षक मौजूद थे। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय खोलने का निर्देश 7ः30 बजे से दिया गया है यदि 8ः35 तक विद्यालय नहीं खुला है, शिक्षकों की लापरवाही है और प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी है। एनपीआरसी को मौके पर भेज रहे हैं मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

