जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनी संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
🔷सरकारी दफ्तरों में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित की गोष्ठी
🔻राजनैतिक दलों के आयोजित कार्यक्रम में एक दूसरे पर की प्रतिक्रिया
🔷बाबा साहब के सिद्वान्तों पर काम कर रही भाजपा-रंजना उपाध्याय
अंबेडकरनगर। जिले में भारतरत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। सरकारी दफ्तरों से लेकर राजनैतिक दलों के कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जहां गोष्ठी के आयोजन किये गये वहीं झांकिया भी निकाली गयी।
मुख्यालय स्थित कलेक्टेªट, विकास भवन, कृषि विभाग, पुलिस लाइन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजित हुआ। विभागीय अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश हित में संविधान निर्माता द्वारा किये कार्यो पर अपने विचार व्यक्त किये। कलेक्ट्रेट निकट डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर बसपा, सपा, कांग्रेस व भाजपा सहित सभी दलों ने माल्यार्पण किये। इसके पश्चात् निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर गोष्ठी की, जहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाये। भाजपा के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राजनीति में पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है जिसकी मूल अवधारणा ही अन्त्योदय है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर आर्थिक और सामाजिक विषमता की खाई को खत्म कर समता और सम्पन्नता पर आधारित समाज की स्थापना करना चाहते थे इतना ही नहीं राष्ट्र, सर्वोच्च, प्राथमिकता दोनो उनके केन्द्र बिन्दु थे। इस लिए कहा जा सकता है कि बाबा साहब के सपनों को भाजपा ही साकार करेगी। उन्होने कहा कि बसपा, कांग्रेस अपने को सबसे बड़ी हितैषी कहते है कि हम ही अम्बेडकर की दिशा में सार्थक पहल कर रहे है। कांग्रेस है तो देश को बाटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, बसपा ने अपने शासन काल में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ कर रख दियाा था। जिला संयोजक जयराम विमल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। त्रिवेणी राम नेेे कहा कि डाॅ. हेडगेवार तथा अम्बेडकर हिन्दू समाज की पुरोतियों को मिटाने का कार्य किये है जिसका परिणाम है कि वर्तमान में सभी खुशहाल है। गोष्ठी को मनोज कुमार मिश्र, सांसद डाॅ. हरिओम पाण्डेय, रमाशंकर सिंह, राजितराम त्रिपाठी, अमित तिवारी, ज्ञानसागर सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, राजेश सिंह उर्फ बब्लू, हरिकेश सिंह, रिन्टू सिंह, अवधेश द्विवेदी, चन्द्रप्रकाश वर्मा, अरूण कुमार शुक्ल, विवेक पाण्डेय, विनोद सिंह ने भी सम्बोधित किया। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा रामसिरजन द्विवेदी व डाॅ. शिवपूजन शर्मा के संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व प्रभारी जौनपुर विनोद कुमार यादव रहे। उन्होने कहा कि बाबा साहब के आदर्श एवं सिद्धान्त पर चलकर दलित समाज का उत्थान किया जा सकता है। इस मौके पर शिवपूजन शर्मा रहे। कुछ दलों द्वारा झांकिया निकाली गयी। इस दौरान उनके कार्यकर्ता बाबा के नारे लगाते डीजे की धुन पार दिन भर थिरके। आलापुर, संवादसूत्र- रामनगर विकास खंड में खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्रा जितेंद्र पांडेय के अलावा अरूण कुमार अनूप समेत कई अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में अम्बेडकर जयंती मनाई गई। आयोजित गोष्ठी में डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के जीवन वृत्तांत पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामनगर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमें संघर्षों एवं कभी हार न मानने की सीख मिलती है इस मौके पर एबीआरसी बलराम यादव ओमप्रकाश जायसवाल बृजेश श्रीवास्तव नीलम समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं हिछना किन्नूपुर गांव में भाजपा विधायक अनीता कमल नें अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जलालपुर, टाण्डा, भीटी तहसील मुख्यालयों पर बाबा साहब जयंती पर याद किये गये। इन तहसील क्षेत्रों में विभिन्न राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया।
🔷16 मण्डलों में हुआ भाजपा का कार्यक्रम
भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मीडिया समन्वयक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने दावा करते हुये बताया कि 16 मण्डलों के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनायी गयी जिसमें प्रवासी और मण्डल अध्यक्ष के साथ सेक्टरों के सभी 59 प्रवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये। उन्होने बताया कि उक्त मण्डल के क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में शामिल रहे जिन्हे वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हित में संविधान निर्माता के सिद्धान्तों पर चलने के बारे में जानकारियां दी गयी।

