पलामू: बीएसएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत,दस दिन पहले ही छुट्टी में आया था घर ।
पलामू: बीएसएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत,दस दिन पहले ही छुट्टी में आया था घर ।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द अग्रवाल
पलामू जिले के छतरपुर में एक बीएसएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार की देर रात छतरपुर के गुरदी गांव से मेदिनीनगर शहर के बैरिया स्थित अपने घर अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान NH 98 पर नावाबाज़ार थाना क्षेत्र के तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। और ट्रक ड्राइवर ने मौका पाकर फरार हो गया।
घटना में बीएसएफ़ जवान बुरी तरह जख्मी हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतक के मोबाईल फोन से उनके घर और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय छठु यादव के रूप में की गई है। छठु यादव असम के बंगलादेश बॉर्डर पर तैनात थे। वे फिलहाल ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैंप में थे। 10 दिन पहले ही छुट्टी में वे घर आए थे। वर्ष 2002 में बीएसएफ की नौकरी जॉइन करने वाले छठु यादव अपने पीछे पत्नी,13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

