पलामू:जान का खतरा बनी पानी से भरी बंद खदानें,डूबने से एक मजदूर की मौत।
पलामू:जान का खतरा बनी पानी से भरी बंद खदानें,डूबने से एक मजदूर की मौत

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द अग्रवाल:-
पलामू: स्टोन माइंस खदान प्रबंधकीय लापरवाही के कारण छत्तरपुर में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत का कारण बन चुके है। छत्तरपुर में कई ऐसे माइंस हैं जहां पानी से लबालब ओपन खदानों में करीब आते हैं। 19 अगस्त गुरुवार को ऐसे ही एक मामला छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही गांव के सटे मौजा रेहड़ा में संचालित एसकेई वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड माइंस में एक युवक खदान के अंदर पानी में डूब गया जिससे मौत हो गई है।
लोगों के अनुसार बंद ओपन माइंस खदान में दो मजदूर के साथ खदान के अंदर मशीन टेक्निकल प्रॉब्लम को बनाने के लिए गया था इसी बीच पानी में दोनों डूब गया जहां एक मजदूर किसी तरह तैरते हुए बाहर निकला, जबकि दूसरा मजदूर पानी से बाहर नहीं निकला, इसकी सूचना माइंस में कार्य कर रहे लोगों को बताया वहां आनन फानन में लोग खदान के अंदर पहुंचे और युवक को काफी देर रात तक खोजबीन की गई। लेकिन कोई पता नही चल सका। सूचना मिलते ही छत्तरपुर पुलिस सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। देर रात तक उसका तलाश की गई पता नही चलने पर मजदूर के सहयोगी चाचा नंदन सिंह ने उसके गांव खबर भेजा ओर परिजनों को साकेत के पानी मे डूबने की जानकारी मिलते ही साकेत के परिवार वाले लोग समेत अन्य ग्रामीणों ने खदान में पहुंच गए। उसके बाद पुलिस के सहारे गोताखोर से एक बार फिर खदान के पानी मे साकेत की तलाश कराई गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि माइंस छत्तरपुर के नथुनी प्रजापति व मुकेश सिंह के द्वारा संचालन किया जाता है। वही ग्रामीणों ने बताया कि 2 साल से माइंस चल रहा है ओर माइंस संचालक व प्रबंधन से कई बार चारो तरफ से ब्रैकेटिंग कर माइंस को सुरक्षित रखने की बात कहा गया था। लेकिन आज तक जस का तस बनी हुई है।
दूसरे दिन शुक्रवार सुबह जब छत्तरपुर इंस्पेक्टर बीर सिंह मुंडा व थाना प्रभारी शेखर कुमार सदलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूर युवक औरंगाबाद जिले के ग्राम धुरा, टड़वा निवासी 21 वर्षीय साकेत कुमार सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई।
★गोताखोर टीम ने निकाला शव-
छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह घटना स्थल पहुंची ओर गोताखोर की टीम में शामिल लोगों ने खदान में लबालब भरे पानी मे करीब ढाई घण्टे रेस्क्यू आपरेशन चलाकर गहरे पानी में डूबे साकेत कुमार का शव निकालने में सफलता हासिल की। शव मिलते ही आस पास गांव में गमगीन माहौल निर्मित होने के साथ ही मृतक मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
★आधा दर्जन लोग माइंस से हो चुके मौत के शिकार-
बता दें कि माइन्स खदानों से पत्थर उत्पादन करने के बाद प्रबंधन को बंद होने वाली ओपन खदानों को ब्रेकेटिंग से पाट दिया जाना निर्धारित है। उसके बावजूद संचालक, प्रबंधन द्वारा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए ओपन खदानों को पत्थर उत्पादन के बाद खुला छोड़ दिए जाने से बन्द ओपन खदानों में भरे पानी में डूबने से अब तक करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

