FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

पार्टी ने पहली लिस्ट में 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। 17 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर पेच फंसा।

Uttarakhand assembly Election 2022:

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

देहरादून। उत्तराखंड में  विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने  अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। 17 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में पेंच फंसा है। शुक्रवार देर रात दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। बैठक में 53 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी। जिसके बाद आज यानी शनिवार देर रात पार्टी ने 53 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस बरकरार है। क्‍योंकि उनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं है।

प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा भाजपा से निष्‍कासित किए जाने के 6 दिन बाद कांग्रेस में शामिल किए गए डॉ. हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत का नाम पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, अनुकृति जिस लैंसडौन सीट से टिकट की दावेदार हैं, उसके प्रत्‍याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। 

पुरोला – मालचंद
यमुनोत्री – दिपक बिज्‍लवाण
गंगोत्री – विजपाल सिंह सजवाण
बदरीनाथ – राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली – डा जीत राम
कर्णप्रयाग – मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ – मनोज रावत
रुद्रप्रयाग – प्रदीप थपलियाल
घनसाली – धन्‍नी लाल शाह
देवप्रयाग – मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर – विक्रम सिंह नेगी
धनोल्‍टी – जोत सिंह बिष्‍ट
चकराता – प्रीतम सिंह
विकसनगर – नव प्रभात
सहसपुर – आर्येंद्र शर्मा
धर्मपुर – दिनेश अग्रवाल
रायपुर – हीरा सिंह बिष्‍ट
राजपुर रोड – राज कुमार
मसूरी – गोदावरी थापली
हरिद्वार – सतपाल ब्रह्मचारी
भेल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर – ममता राकेश
पिरानकलियर – मोहम्‍मद फुराकान अहमद
मंगलौर – काजी मोहम्‍मद निजामुद्दीन
यमकेश्‍वर – शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी – नवल किशोर
श्रीनगर – गणेश गोदियाल
कोटद्वार – सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला – हरीश सिंह धामी
डीडाहाट – प्रदीप सिंह पाल
पिथौरागढ़ – मयूख महार
गंगोलीहाट – खजान चंद्रा गुड्डू
कपकोट – ललित मोहन सिंह फर्स्वाण
बागेश्‍वर – रणजीत दास
द्वारहाट – मदन सिंह बिष्‍ट
रानीखेत – करण माहरा
सोमेश्‍वर – राजेंद्र बड़कोटि
अल्‍मोड़ा – मनोज तिवारी
जागेश्‍वर – गोविदं सिंह कुंजवाल
लोहाघाट – कुशल सिंह अधिकारी
चंपावत – हेमेश खार्कवाल
भीमताल – धन सिंह भंडारी
नैनीताल – संजीव आर्य
हल्‍द्वानी – सुमित हृदेयश
जसपुर – आदेश सिंह चौहान
काशीपुर – नरेंद्र चंद सिंह
बाजपुर – यशपाल आर्य
गदरपुर – प्रेमचंद्र महाजन
रुद्रपुर – मीना शर्मा
किच्‍छा – तिलक राज बेहड़
सितारगंज – नवतेज पाल सिंह
नानकमत्‍ता – गोपाल सिंह राणा
खटिमा – भुवन चंद्र कापरी

रोकी गई सीट

टिहरी – रोका गया
नरेन्द्र नगर – रोका गया
चौबट्टाखाल- रोका गया
लैंसडाउन – रोका गया
देहरादून कैंट- रोका गया
डोईवाला- रोका गया
ऋषिकेश- रोका गया
हरिद्वार ग्रामीण- रोका गया
ज्वालापुर- रोका गया
रुड़की- रोकागया
झबरेड़ा- रोका गया
लक्सर- रोका गया
खानपुर- रोका गया
सल्ट- रोका गया
रामनगर- रोका गया
लालकुआं- रोका गया
कालाढूंगी- रोका गया

Share This News