पिथौरागढ़ एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 05 पृथक-पृथक अभियोगों में 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 19 पेटी बीयर के साथ कुल 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ़ एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 05 पृथक-पृथक अभियोगों में 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 19 पेटी बीयर के साथ कुल 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पिथौरागढ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु, आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पिथौरागढ़ की स्टैटिक सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, एस0ओ0जी0 व समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है । उक्त क्रम में दिनाँक- 22.01.2022 को क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी- स्पेशल ऑपरेशन, सुमित पाण्डे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग मामलों में शराब का अवैध कारोबार करने वाले निम्न व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई-
1.उ0नि0 मेघा शर्मा के नेतृत्व में SST टीम द्वारा थरकोट झील के पास अभियुक्त सतीश चन्द्र जोशी पुत्र पूरन चन्द्र जोशी निवासी फगाली पो0 थरकोट पिथौरागढ को विभिन्न मार्का की 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
2.उ0नि0 संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्यारदेवी के पास अभियुक्त पप्पू रावल पुत्र देव सिंह रावल निवासी थरकोट पिथौरागढ़ उम्र 36 वर्ष को विभिन्न मार्का की 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
3.उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कृष्णापुरी आरामशीन के पास से अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कुमौड़ उम्र 20 वर्ष को 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
4.CO ऑप्स श्री सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा रायल बार वड्डा तिराहा से अभियुक्त रविन्द्र धामी पुत्र इन्द्र सिंह धामी निवासी अस्कोट उम्र 33 वर्ष को विभिन्न मार्का की कुल 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 19 पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा रीगल बार केमू से अभियुक्त प्रेम जोशी पुत्र तारा दत्त जोशी निवासी रतवाली पोस्ट नाकोट पिथौरागढ़ को विभिन्न मार्का की 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में एफआईआर न0 21,22,23,24,25/ 2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये ।
इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 03 मामलों में 12 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0* के अन्तर्गत निवारक कार्यवाही की गयी ।
पुलिस टीम का विवरण– 1-CO ऑप्स सुमित पाण्डे 02- उ0नि0 प्रकाश पाण्डे – एस0ओ0जी प्रभारी, 03-उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह 04-उ0नि0 संजय सिंह 05-उ0नि0 पवन जोशी 06-उ0नि0 मेघा शर्मा 07-उ0नि0 राकेश राय 08-का0 ललित नाथ 09-का0 कमल सिंह 10-का0 राजवीर सिंह 11-का0 सुरेन्द्र सिंह 12-का0 संजीत राणा 13-का0 पंकज पंगरिया 14-का0 नन्दन सिंह 15-का0 मनमोहन भण्डारी- एस0ओ0जी0 16-का0 सन्दीप चन्द- एस0ओ0जी0 17-का0 मनीष सिंह- एस0ओ0जी0 18-का0 अशोक बुधियाल- एस0ओ0जी0 19-का0 बृजेश सिंह- एस0ओ0जी0 20-का0 भुवन पाण्डे- एस0ओ0जी0 21-का0 नसीम खान 22-चालक हरीश जोशी सामिल रहे।

