पिथौरागढ़ में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार मैप प्रदर्शन किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

पिथौरागढ़ में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार मैप प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
आप प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्रित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। की उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ में पानी की खासी किल्लत हो चुकी है और सरकार को कोई लेना देना नहीं है।उन्होंने कहा कि 3 दिन में 1 बार पानी आ रहा है लोग पेयजल की किल्लत से खासे परेशान हैं, उनकी पूरी दिनचर्या पानी के इंतजाम को लेकर गुजर जा रही है । उन्होंने कहा कि आम लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो जल संस्थान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। आप सदस्य सुरेश जोशी ने कहा कि पेयजल किल्लत के लिए भाजपा की सरकार दोषी है पहाड़ की पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आ पा रही है भाजपा सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। कार्यक्रम में राकेश वर्मा, मनोज ओबेरॉय, संतोष कुमार ,दीपक लोहिया, धीरज जोशी ,नरेश सिंह, विनय भाटिया, चंद्र प्रकाश ,चंचल सामंत ,हरीश ,ध्रुव धामी ,इमरान अली, नीरज सिरोला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

