पुलिया से अनियंत्रित टकरायी बाइक सवार घायल
आलापुर ,
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
अंबेडकरनगर। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पुलिया से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला आलापुर थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर का है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के तिलकटण्डा निवासी राधेश्याम पुत्र हरिलाल अपनी बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर हँसवर की तरफ से गुरुवार दिन में लौट रहे थे। इसी दौरान इसौरी नसीरपुर के पास स्थित पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर भिड गई जिससे बाइक चला रहे राधेश्याम तथा पीछे बैठे सुग्रीम पुत्र जय राम दोनों घायल हो गए दोनों को एंबुलेंस के जरिए पीएचसी रामनगर लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि राधेश्याम को वहीं पर भर्ती कराया गया।

