GeneralLatestNewsउत्तर प्रदेश

लक्ष्य कभी ओझल न होवे की कहावत के प्रदीप कसौधन बने गवाह

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

आलापुर ,अम्बेडकरनगर। लक्ष्य कभी ओझल न होवे ,कदम से कदम मिलाकर चल, मंजिल तुझे जरूर मिलेगी, आज नहीं तो कल। उक्त लिखी पंक्तियों को सफलता का मूलमंत्र मानकर एक अरसे से इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रहे जहांगीरगंज कस्बा निवासी प्रदीप सोनी को आखिरकार सफलता मिल ही गई। सतत परिश्रम और लगन के बल पर प्रदीप कसौधन ने प्रवक्ता पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे जहांगीरगंज कस्बे के किराना व्यवसाई रामआसरे कसौधन के तीसरे और अंतिम पुत्र प्रदीप कसौधन हाई स्कूल की शिक्षा एल एमजी इंटर कॉलेज फतेहपुर इंटरमीडिएट की परीक्षा एस एन इंटर कॉलेज इंदईपुर और स्नातक की शिक्षा राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर और परास्नातक की शिक्षा बी एन के बी एन के बी डिग्री कॉलेज अकबरपुर से ग्रहण की। इसके बाद इलाहाबाद तैयारी करने चले गए जहां पर उन्हें सफलता मिल गई। प्रदीप कसौधन का चयन पटेल पंचायत इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट बाराबंकी प्रवक्ता इतिहास के पद पर हुआ है उद्योग व्यापार मंडल जहांगीरगंज अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता के चचेरे भाई प्रदीप कसौधन के चयनित होने पर क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल उनके प्रतिनिधि अवधेश कमल पूर्व विधायक त्रिवेणी राम मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय रमेश चंद गुप्ता राजेंद्र गुप्ता विवेक गुप्ता प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे शिक्षक नेता शांति भूषण पांडे पिंकी दुबे सहित अन्य ने बधाई देते हुए खुश खुशी का इजहार किया है।

Share This News