बलियापुर क्षेत्र के बिभिन्न गांव में मां लक्खी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी।

न्यूज होम लाइव व्यूरो उमेश चौबे….
बलियापुर बलियापुर क्षेत्र के बिभिन्न गांव में मां लक्खी की पूजा-अर्चना धूमधाम से किया गया। भक्त उपवास कर विधि-विधान पूर्वक मां की आराधना आरती और पूजा अर्चना किया ।पूजा कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। किसान परिवार में सुख समृद्धि धन में वृद्धि को लेकर मां लखी की उपासना की जाती है। क्षेत्र के दूधिया रघुनाथपुर, बड़ादाहा, बलियापुर, प्रधानखंटा, परसबनिया, कालीपुर, आदि गांव में मा लखी की धूमधाम से पूजा की गई ।जगह-जगह रात्रि को भजन कीर्तन एवं झारखंड सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखी पूजा को लेकर परिवार में उत्सव का माहौल रहता है।

