LatestNewsछत्तीसगढ़

बाइक सवार युवको की ट्रॉली से टकराने से मौत

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

*कवर्धा:-* कवर्धा से पण्डरिया मार्ग पर एकोरासी मोड़ के पास खेत में ट्रैक्टर में लगे थ्रेशर से कुट्‌टी करते समय सड़क पर उड़ रही धूल बाइक सवार दो युवकों की मौत का कारण बन गई। पण्डरिया पुलिस से मिली जानकारी का अनुसार देवरवीजा बेमेतरा के रहने वाले सुरेश देवांगन (35) मोटर सायकल TVS 07 LA 0964 पर सवार होकर बिलासपुर निवासी अपने साथी के साथ कवर्धा से पण्डरिया की ओर जा रहे थे तभी ग्राम रौहा पण्डरिया के पास पण्डरिया की ओर जा रहे थ्रेशर PB13ANT 6196 के पीछे में जाकर टकरा गए।

टक्कर काफी तेज थी जिसके वजह से सुरेश का सर फट गया और अधिक खून बहाव होने की वजह से तत्काल मौत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक ओवर टेक कर रहा था जिसके वजह से थ्रेशर में टकराया वही पीछे में बैठे उनके साथी को खरोच भी नही आई बताया जाता है दोनो युवक कृषि विभाग में काम करते थे। फील हाल पुलिस ने थ्रेशर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को कब्जे में लेकर परिजन को सूचना भेजा है। और कारवाई में जुट गई है।

Share This News