बागेश्वर में गुलदार ने बच्चे पर झपट्टामार कर किया घायल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बागेश्वर शाम खेल कर वापस लौट रहे बच्चे पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। डाक्टरों के अनुसार उसके बाएं पैर में गहरा जख्म है। उसकी हालत गंभीर बनी बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत माहौल है। कठायतबाड़ा वार्ड में देर शाम लगभग साढ़े छह बजे दांगण निवासी जीवन लाल का नौ साल का बेटा गौरव कुमार अपने बड़े भाई 11 वर्षीय सुमित के साथ खेल कर घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गुलदार सेंध लगाकर बैठा था। गली में काफी अंधेरा था और गुलदार गौरव पर झपट गया। उसका भाई वहां से भागने में कामयाब रहा। चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शोरगुल मचाने लगे। गुलदार तब तक गौरव को घसीट रहा था। राजू ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे गुलदार के शिकंजे से बचा लिया और गुलदार वहां से भाग गया। जिसके कारण गौरव की जान बच गई। लेकिन उसका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। स्थानीय लोगो ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने और किशोर के उपचार के लिए मुवाजवा देने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गयी है। और क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

