FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगोपेश्वर

थाना गोपेश्वर पुलिस व फायर सर्विस गोपेश्वर के कर्मचारियों ने दुर्घटनाग्रस्त कार में घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गोपेश्वर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि घिघराण बस अड्डे के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम भी मौके पर पहुंची। सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे एक कार UK-11-1943 (मारूति अल्टो) दुर्घटनाग्रस्त थी। पुलिस टीम व फायर सर्विस कर्मचारियों के द्वारा धटनास्थल के आस-पास सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें नरेन्द्र सिंह फरस्वाण पुत्र बख्तावर सिंह निवासी- नलगांव थाना थराली जिला चमोली हाल निवासी- कुंड कालोनी गोपेश्वर जिला चमोली उम्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिसे 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। घायल व्यक्ति के परिजन को सूचना दी गई घायल व्यक्ति का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।

 

Share This News