FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandअल्मोड़ाउत्तराखंडराज्य

बारात का एक वाहन खाई में गिर जाने से एक बाराती की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

अल्मोडा। सड़क हादसे ने शादी की खुशिया मातम मे बदल गयी।  बारात का एक वाहन खाई में गिर जाने से एक बाराती की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद से लगे ग्राम वर्सिमी लोधिया से एक बारात नैनीताल ज़िले के मोना गईं थी। देर शाम बारात के लौटने के दौरान मौना असपताल के पास बारात का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार लाट निवासी बाराती रमेश राम जिसकी उम्र लगभग 62 वर्ष बताई जा रही है उसकी मौत हो गईं। और कई अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चोपड़ा चौकी इंचार्ज मौके दलीप सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक और घायलों को खाई से निकाला। जिसमें घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है घटना में मृतक रमेश राम के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Share This News