बेरीनाग। ननिहाल में बारात में आई किशोरी की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
बेरीनाग। ननिहाल में बारात में आई किशोरी की मौत।
बेरीनाग के चनकाना गांव में ननिहाल में बरात में शामिल होने आई 12 वर्षीय भावना की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार चनकाना गांव में पदी राम के पुत्र सूरज की शादी में शामिल होने आई गंगोलीहाट कोठेरा गांव के रमेश राम की पुत्री भावना 12 वषीय अपने ननिहाल में 6 दिसंबर को बारात में शामिल होने आई थी ।चनकाना गाँव के पदी राम के पुत्र सूरज की बारात 7 दिसंबर को चनकाना से पिथौरागढ़ गई ।8 दिसंबर को गांव में शादी की पार्टी थी पार्टी के बाद 9 दिसंबर को अचानक भावना को बुखार आने लगा और तबियत बिगड़ गई 10 दिसंबर सुबह के समय भावना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में लाया जा रहा था । अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी ने बताया की बालिका को स्वास्थ्य केंद्र लाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही ननिहाल में कोहराम मच गया और बालिका के माता पिता को सूचित कर दिया गया है बालिका की माता स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गई है जहां पर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बालिका के पिता प्राइवेट कम्पनी में में काम करते हैं ।थानाध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

