बेरीनाग दस माह खुला पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी।

बेरीनाग दस माह खुला पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-


बेरीनाग चौकोडी में पर्यटन निगम का आवास गृह कोरोना महामारी के कारण पर्यटको के लिए बंद किया गया था ,जिसे कोरोना महामारी के दौरान कोविंड सेन्टर के रूप में संचालित किया गया था।वर्तमान मे कोविड का प्रकोप कम होते ही पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी को पर्यटकों के लिए दस माह बाद खोल दिया गया है । पर्यटक आवास गृह के प्रबन्धक दीपक पंत ने बताया कि कोरोना काल में आइशोलेशन वार्ड बनाया गया था । आवास गृह के कमरों और परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है तथा पर्यटक आवास गृह के खुलते ही पर्यटको की बुकिग शुरू होने लगी है।

Share This News