बेरीनाग नगर के पास बुजेडा के जंगल में लगी आग बस्ती के करीब पहुंची।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। मौसम के करवट लेते ही जंगल फिर से आग की चपेट में आने लगे है।बेरीनाग नगर के पास बुजेडा के जंगल में आग बस्ती के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद लोगों में दहसत व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आग ने पिछले चौबीस घंटे से जंगल को अपने गिरफ्त में लिया हुआ है, स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने के तमाम प्रयास करने के बाबजूद आग पर नियंत्रण नहीं पा सके है। लोगों द्वारा वन विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। जिससे लोगो में खासा आक्रोश व्याप्त है।भरादी, बूजेदा व खितोली गावों के लोगों में विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। इधर वन रेन्जर चंदा महरा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गयी है।

