बेरीनाग नर्सिंग सेवा नियमावली को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
बेरीनाग नर्सिंग सेवा नियमावली को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
ड
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग। नर्सिग सेवा नियमावली 2020 में संशोधन को लेकर संविदा एनएचएम स्टाफ नर्सों ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि पिछले 15 वर्षो से प्रदेश के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों में न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान चयन प्रक्रिया वर्षवार किया जाय जिस तरह से फार्मसिस्ट और एएनएम की नियमावली में किया जाता है। एनएचएम नर्से को एक वर्षों के अनुभव पर पांच प्रतिशत अंक और अधिकतम तीस प्रतिशत अंक दिए जाए। डिप्लोमा डिग्रीधारी अभ्यर्थियों का चयन पहले की तरह किया जाए। सरकार द्वारा डिग्री नर्स को पहले यही तीस प्रतिशत पद दे दिए हैं जो कि बहुत अधिक है नई नियमावली में 30% वाले शर्तों को हटा दिया है । जो की न्याय संगत नहीं है इसलिए 15 वर्षों से नियुक्ति की आस लेकर प्रदेश के अति दुर्गम स्थानों पर कार्य करने के बाद भी नई नियमावली में स्थान नहीं दिया जा रहा है। नई भर्ती के अनुभव और कार्य को देखते नियुक्त इस दौरान ज्ञापन भेजने वाले संविदा एनएचएम महासंघ के प्रदेश सचिव मोनू खड़ायत ,तनुजा कार्की, पूजा रावत ,अंजना सिंह आदि शामिल है।

