berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग पुलिस द्वारा अवैध लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ,पिकअप सीज।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग पुलिस के द्वारा चैकिंग के दौरान त्रिपुरा देवी बाईपास के पास अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र  गुसाई राम उम्र 20 वर्ष निवासी बना थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ को वाहन संख्या UK05CA-1563  पिकअप में भरे 48 तख्ते व 30 बिल्लियाँ कुल 78 इमारती चीड़ की लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करने पर गिरफ्तार किया। मौके पर वन विभाग की  टीम को बुलाया गया। उक्त पिकअप चालक के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है वहीं चैकिंग के दौरान उ0नि0  मोहन सिंह बोरा, उ0नि0  मनोज सिंह धोनी, कानि0 227  मोहन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी हयात सिंह रावत,वनरक्षक दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This News