FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गंगोलीहाट में ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार

गंगोलीहाट में ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर जरमाल गांव के (छाता तोक) में विकास बहादुर की ढाई वर्षीय लड़की रीया जो कि आंगन में खेल रही थी उसे आंगन से गुलदार उठाकर लें गया
जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला तो ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने फौरन वन विभाग को सुचना दी अभी ग्रामीणों के साथ वन सरपंच चन्द्र सिंह बच्ची की खोज बीन में लगें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी भी मौके कै लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक बच्ची नहीं मिल पाई है।इस घटना से पुरे क्षेत्र में दहसत का माहौल बन गया है। विकास बहादुर मुल रुप से नेपाल निवासी हैं वो यहां जंगल में लीसा निकालने का काम करते है। रेन्ज अधिकारी ने मौके से जानकारी दी है कि उनका स्टाफ बच्ची को ढूड रहे है तथा कूरी की झाडिया होने से अभी बच्ची का शव नही मिल पाया है। ग्रामीण व वन विभाग का स्टाफ मौके पर है। वन विभाग से रेन्ज अधिकारी मनोज सनवाल,वन दरोगा देवेन्द्र महरा,सूरज उपाध्याय,महिपाल सिह,दिवान सिह मौके पर है

Share This News