बेरीनाग में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस विधायक फकीर राम टम्टा के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती , मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय , पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत और बूथ अध्यक्ष (चनकाना) दान सिंह कठायत मौजूद रहे।
इसके अलावा रानीखेत सह प्रभारी करम राम , महिपाल खाती , हरीश , मनोज कुमार , राज्य अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया तथा सोशल मीडिया प्रभारी (नगर भाजपा बेरीनाग) निखिल पंत सहित क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

