दशाईंथल में खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य आयोजन, खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम।

गंगोलीहाट संवाददाता।
दशाईंथल (गंगोलीहाट) दशाईंथल में आज खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जहां खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधायक श्री फकीर राम टम्टा तथा विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट विनोद प्रसाद, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, पूरन सिंह महरा, एसडीएम गंगोलीहाट अंकित कुमार, श्री सूरज सिंह रावत, जशवीर सिंह डोबाल, जोगा राम, रेंजर गंगोलीहाट राजेन्द्र सिंह महिला, बीडीओ प्रदीप बिष्ट, मनोज कुमार, प्रदीप महरा तथा निखिल पंत शामिल हुए।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

