berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में नगर पंचायत के ईओ के खिलाफ व्यापारियो ने खोला मोर्चा , बाजार रहा बंद।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क 

बेरीनाग। नगर पंचायत बेरीनाग के अधिशासी अधिकारी के द्वारा गुरुवार देर शाम को बाजार में कपड़े के थैलों को पालीथीन बताकर चालान करने और व्यापारियों से अभ्रदता करने के विरोध में व्यापार संघ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेरीनाग बाजार बंद का ऐलान किया था। जिस सुबह से पूरा बाजार बंद रहा। सुबह 10 बजे व्यापारी शहीद चौक पर सैकड़ों की एकत्र हुए जहाँ पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया और सांकेतिक चक्का जाम आक्रोश जताया ।इस मौके पर व्यापारियों ने एक सभा भी की और जिसमें ईओ पर तानाशाही रैवया अपनाने और चालान के नाम व्यापरियों के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगाया।

पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक धानिक ने कहा की किसी भी अधिकारी को अभ्रदता करने का अधिकार नही है यदि व्यापरियों का शोषण हुआ तो अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद करने और चक्का जाम करने की बात कही। वही व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पहुंचे और व्यापारियों को समझाने और आन्दोलन खत्म करने की अपील की। लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने इनकी भी एक नही सुनी और जब तक ईओ का नही हटाया जाता है कपड़े के बैगों की चालान धनराशि और बैग वापस नही किये जाते हैं तब तक किसी भी हालत में आन्दोलन खत्म करने से मना कर दिया और सडक बैठकर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत ने कहा ईओ के द्वारा पिछले कई महिनों से व्यापारियों का कभी यूजर चार्ज और कभी पालीथीन के नाम उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे व्यापारी परेशान होने के साथ ही मानसिक रूप से परेशान भी हो चुके हैं यदि किसी व्यापारी के साथ कोई घटना होती है तो नगर पंचायत का ईओ जिम्मेदार रहेगा। वही व्यापारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों ने ईओ के खिलाफ कार्रवाई की बात विधायक के सामने रखी। इस दौरान विधायक ने डीएम और शासन में वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही तो व्यापारी भडक गये और उन्होंने कहा जब तक ईओ को नही हटाया जाता तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही इसी बीच विधायक वहां से निकल गये तो व्यापारियों विरोध जताया और व्यापारियों की समस्या नही सुनने का आरोप लगाया।

व्यापारियों ने विशाल जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय तक निकाला और प्रदेश सरकार और ईओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। तहसील में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने व्यापारियों से वार्ता करने को कहा। लेकिन व्यापारी ईओ को मौके पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और ईओ यहां से हटाने की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने ईओ राकेश कौटिया को बुलाया और व्यापारियों के सामने वार्ता की। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा की कपड़े के बैगों का चालान क्यो गया। अभ्रदता क्यो की गयी। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर भडास उतारी और कहा जब तक चालान की धनराशि वापस नही होती है तो कपडे के जब्त किये गये बैग वापस नही किये जाते हैं कोई वार्ता करने से मना कर दिया। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने व्यापारियों की समस्या को जिलाधिकारी के सामने रखने और रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक करने की बात कही। प्रदर्शन में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत, उपाध्यक्ष कमल खाती, महासचिव हरीश बाफिला,हेम उप्रेती, देब सिंह गैडा, होशियार सिंह मियांन, इन्द्र धानिक, राजेन्द्र कठायत, मनीष पंत, विनोद पाठक,कमलेश पंत, महेश बिष्ट, बब्लू डसीला, ललित बाफिला,विनोद पाठक,डीएल शाह राजू पंत, जीवन पंत, पूरन राठौर, मुन्ना राठौर, मोहित मेहरा, दीपक रौतेला, दीपक कालाकोटी, पुष्पा खम्पा, नीमा, दीपक, महिपाल, दीपा सहित सैकड़ों व्यापारी थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इधर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया की व्यापरियों ने पांच सूत्रीय एक ज्ञापन दिया है जिससे जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा।

Share This News