हाटकाली मंदिर में विष्णु पुराण कथा शुरू।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। हाटकाली मंदिर में पुरोहित पंकज पंत ने मंत्रोच्चार के साथ बिरेंद्र रावल के द्वारा मां का पूजन किया गया। इसके बाद रावल गांव वार्ड की महिलाओं ने पवित्र जान्हवी नौले से महाकाली मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।

जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर मां का जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण मां के भजनों से गुंजायमान रहा। तत्पश्चात गणेश पूजा, पुण्य वाचन, नव ग्रहपूजन किया गया। विष्णु पुराण कथा के दौरान व्यास मनोज जोशी शास्त्री ने ताराश्वर ऋषि से लेकर मैतृति मुनि आदि विषय पर चर्चा की। उन्होंने श्रृष्टि के विस्तार का निरूपण काल की गणना एवं चार युगों की अवस्था के बारे में विस्तार से बताया।

कथा सुनने को बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। वहीं आठ ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ, रुद्री पाठ, विष्णु सहस्रनाम, सुंदरकांड और वैदिक मंत्रों से पूजन किया। आज शुक्रवार से प्रतिदिन रात्रि को भजन मंडलियों द्वारा भजनों का आयोजन किया जाएगा।

