berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में ‘पायर’ फिल्म के प्रदर्शन का समापन, अंतिम दिन पहुंचे मुख्य कलाकार और निर्देशक विनोद कापड़ी।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित फिल्म ‘पायर’ की विशेष स्क्रीनिंग का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन फिल्म के मुख्य कलाकार और टीम के सदस्य दर्शकों के बीच पहुंचे, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों में भारी उत्साह दिखा।

​स्क्रीनिंग के अंतिम दिन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले ‘आमा’  हीरा देवी और ‘बुबू’  पदम सिंह के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विनोद कापड़ी मैदान में उपस्थित रहे। इस दौरान दर्शकों ने पूरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

​कार्यक्रम के समापन पर निर्देशक विनोद कापड़ी ने स्थानीय स्तर पर मिले समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर निखिल पंत का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा। कापड़ी ने बताया  कि इन्होनें  14 से 18 अक्टूबर तक लगातार जीआईसी मैदान मे चले फिल्म के शो का  सोशल मीडिया माध्यमों से फिल्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​निर्देशक विनोद कापड़ी ने फिल्म को मिले अपार जनसमर्थन के लिए बेरीनाग क्षेत्रवासियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Share This News