berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

उडियारी में महाअष्टमी पर सजी दीपों की अवंतिका: नौलिंग बंजैण मंदिर में मातृशक्ति व क्षेत्रवासियों ने किया भव्य दीपदान।

बेरीनाग संवाददाता। 

​उडियारी: ग्राम सभा उडियारी स्थित प्रसिद्ध लोक देवता श्री नौलिंग बंजैण जी के मंदिर में महाअष्टमी के पावन पर्व पर भव्य दीपदान अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस पावन कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों की मातृशक्ति ने पूर्ण विधि-विधान से आराध्य देव के श्रीचरणों में दीप अर्पित कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

​शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों दीपों की दिव्य ज्योति प्रज्वलित होते ही समूचा देवस्थान भक्तिमय आभा और रोशनी से जगमगा उठा। स्थानीय मातृशक्ति और युवाओं ने मिलकर मंदिर परिसर को दीपमालाओं से सजाने में सक्रिय योगदान दिया।

​इस धार्मिक आयोजन में उडियारी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दीप प्रज्वलित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दीपदान के उपरांत भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share This News