berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मे 10अक्टूवर से होगा रामलीला का मंचन।

बेरीनाग ः-

न्यूज होम लाइव व्यूरोः-

बेरीनाग : 15 वर्ष पुरानी बेरीनाग की रामलीला के लिए पात्रों का चयन कर लिया गया है। एक माह तक चली तालीम के बाद पात्र चयनित किए गए हैं। रामलीला आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। रामलीला में इस वर्ष भगवान राम‘ की भूमिका अर्थव रैतेला निभाएंगे। लक्ष्मण के पात्र के लिए दीपाशु पंत,सीता के मनीष रौतेला , भरत के प्रियाशु बाफिला , शत्रुघन के पात्र के लिए शुवि पंत का चयन हुआ।है। हारमोनियम पर पंकज पंत और, तबले पर गौरव उप्रेती संगत देंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त धानिक ने बताया कि इस वर्ष रामलीला के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लव कुश तक की रामलीला का मंचन किया जायेगा। रामलीला कमेटी के  देवेेन्द्र लाल शाह,किशन पंत,इन्द्र सिह धानिक, महेश पंत,दीपक कालाकोटी,सफी अहमद,देव सिह गैडा, इस वर्ष की रामलीला के भव्य मंचन की तैयारी मे लगे है।

Share This News