बैकलॉग के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति की माग को लेकर धरना प्रर्दशन।
बैकलॉग के रिक्त पदों परजल्द हो नियुक्ति की माँग को लेकर धरना प्रर्दशन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
अल्मोड़ा। विभिन्न विभागों में बैक लॉग के खाली पदों को विशेष भर्ती अभियान चलाकर भरने समेत अन्य मांगों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिव) का धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में हुई हुई सभा में वक्ताओं ने एससी-एसटी, ओबीसी के राज्य
में रिक्त बैकलॉग के पदों को विशेष भर्ती अभियान के तहत जल्द भरने की मांग की। एससी-एसटी, ओबीसी के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने पर से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि के छात्रवृत्ति भुगतान की विसंगतियों का को दूर किया जाए। अनुसूचित में जाति के लोग जिस भूमि पर कृषि करते आ रहे हैं उन्हें उस भूमि का मालिकाना हक दिया जाए।बैकलॉग महासंघ के प्रदेश
अध्यक्ष मनदीप कुमार टम्टा ने आरोप लगाया कि विज्ञप्ति में संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप का आरक्षित वर्गों को उनका आरक्षण में नहीं दिया जा रहा है। धरने में पीपुल्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, सुरेश लाल, प्रकाश आर्य, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमार, धीरज आर्य, प्रेमा आर्य, हिमांशु चंद्र आदि मौजूद रहे।

