ब्लॉक प्रमुख विनिता ने किया पुरानाथल से सेनेटाइज का शुभारंभ
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम
बेरीनाग कोरोना वाइरस लॉकडाउन महामारी बिमारी से निजात पाने के लिए 84 ग्राम पंचायत में सेनेटाइजर करने के लिए जीवन चन्द्र पन्त आगे आये। नगर में जय गुरू ट्रेडर्स के मालिक जीवन चन्द्र पन्त 84 ग्राम प्रधानों को अपने गॉव में सेनेटाइजर करने को सामाग्री वितरण कर दी गई हैं। जीवन पन्त ने बताया कि शुभारंभ पुराना थल से शुरू कर दिया गया है इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनिता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिंह बाफिला के नेतृत्व में किया गया सभी ग्राम प्रधानों को पाच लीटर सेनेटाइजर के साथ ही सामाग्री वितरण दिया है गॉव में ग्राम प्रधान सेनेटाइज करने के साथ साथ ग्राम प्रधान माउथ मास्क भी दे रहे हैं वही गॉव के ग्रामीणों ने जय गुरू ट्रेडर्स के मालिक जीवन चन्द्र पन्त का आभार जताया है।

