berinagFEATUREDpithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढबेरीनागराज्य

भट्टीगांव वन पंचायत में हरे पेड़ काटने वाले अपराधी के साथ होगी कानंनूनी कार्रवाई

भट्टीगांव वन पंचायत में हरे पेड़ काटने वाले अपराधी के साथ होगी कानंनूनी कार्रवाई

बेरीनाग नगर से लगे वन पंचायत भट्टीगांव में मंगलवार को तीन हरे देवदार के पेड़ में आरी चलाकर काट दिए। वही वन सरपंच कैलाश चन्याल और वन बीट अधिकारी ज्योति वर्मा मौके पर पहूंचने के बाद वहां पर काटे हुए पेड़ नहीं मिलने पर वन पंचायत और वन विभाग द्वारा खोजबीन करना शुरू हुई।
जिसकी सूचना विधुत विभाग के ठेकेदार के नाम से पुष्ठी हुई वहीं वन पंचायत सरपंच ने ठेकेदार के आदमी से पूछने पर कहा गया ठेकेदार द्वारा पेड़ काटने की अनुमति बताने पर कांटे गये।
वही वन सरपंच कैलाश चन्याल ने क्षेत्र वन अधिकार को ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी,वन अधिकारी, उपजिलाधिकारी बेरीनाग, विधुत विभाग बेरीनाग,थाना बेरीनाग, को पत्र भिजवाया है। वही वन सरपंच चन्याल ने कहा किसने हरे पेड़ काटने की अनुमति दी जो वन संरक्षक की हत्या हैं। तत्काल इस अपराधी को गिरफ्तार करके जुर्म के साथ कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This News