berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित: फकीर राम टम्टा, मीना गंगोला सहित कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी; कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर। 

‎बेरीनाग संवाददाता। 

‎​देहरादून/बेरीनाग: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश मोर्चा प्रभारी कुंदन परिहार की सहमति के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने प्रदेश कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित और स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है।

‎​घोषित सूची के तहत गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा को विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला को स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा करम राम और दिनेश आर्य को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इन वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

  • ‎​वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई:

‎पदाधिकारियों के मनोनयन पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर दल बहादुर बाफिला, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की और युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज रोतेला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

‎​इसके साथ ही  जीवन पाठक, किशन लाल शाह, महेश पंत,  मनीष पंत, नीता बाफिला, रेखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत,  भवानी प्रसाद टम्टा,  गणेश उपाध्याय,  किरन मियान,  रिंकू पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष माधवी कार्की, नीरू कार्की, महिला मोर्चा महामंत्री मनीषा कार्की, उपाध्यक्ष हिना पंत, जिला मंत्री इंद्र धानिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, नामित सभासद मंजू बाफिला, राजू पाठक, पूरन राम, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, रितिक पांडे, नरेंद्र रोतेला, नंदन बाफिला, दान सिंह कठायत, सुरेंद्र कुमार, एडवोकेट विजय चंद्रा, गोपाल राम टम्टा, विमलेश पंत, मनोज कुमार और नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Share This News