FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा उम्मीद्वार।

भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया राज्यसभा उम्मीद्वार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली — पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्‍यसभा सीट के लिये भारतीय जनता पार्टी ने उम्‍मीद्वार का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राज्‍यसभा उम्‍मीद्वार बनाया है। राज्यसभा की इस एक सीट पर उपचुनाव हेतुतीन दिसंबर से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी और चौदह दिसंबर को उपचुनाव होगा। वहीं सुशील मोदी का राज्यसभा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी कई दशकों से सक्रिय हैं। पिछले 15 सालों से वो लगातार बिहार के उपमुख्यमंत्री थे और एमएलसी भी हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया।

Share This News